Ishwar Pandey Retirement: रणजी ट्रॉफी 2022 को जिताने वाले धुरंधर खिलाड़ी ने लिया सन्यास, धोनी के लिए कही ये बड़ी बात

Ishwar Pandey Retirement: रणजी ट्रॉफी 2022 को जिताने वाले धुरंधर खिलाड़ी ने लिया सन्यास, धोनी के लिए कही ये बड़ी बात

Ishwar Pandey Retirement: मध्य प्रदेश टीम (MP Team) को पहली बार और इसी साल रणजी ट्रॉफी (Ranji) जिताने वाले स्टार तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे (Ishwar Pandey) ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी खुद ईश्वर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सन्यास की जानकारी देने के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप भी लगाए हैं।

33 वर्षीय ईश्वर पांडे को दो बार न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम स्वॉड में चुना गया, लेकिन फिर भी उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। इस बात का खेद उन्हें कितना है यह उन्होंने इस बात से लगाया जा सके हैं कि ईश्वर ने संन्यास के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि धोनी उन्हें मौका देते, तो आज उनका करियर कुछ और ही होता।

इसी साल मध्य प्रदेश को जिताया पहला रणजी खिताब

मध्यप्रदेश के रीवा के ईश्वर पांडे रोड सेफ्टी समेत अन्य इंटरनेशनल लीग में खेलते दिखेंगे। इसी साल जून में मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी पहली बार अपने नाम किया, जिसके हिस्सा ईश्वर पांडे भी थे।

इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर सन्यास कि घोषणा

ईश्वर पांडे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सन्यास कि घोषणा करते हुए बीसीसीआई और मध्य प्रदेश क्रिकेट से लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजीज का भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। इस पर मैं गर्व महसूस करता हूं।

रणजी ट्रॉफी 2022 में प्रदर्शन

मैच: 3 विकेट: 11

ईश्वर पांडे का करियर

कुल 75 फर्स्ट क्लास मैच 25.92 की औसत 263 विकेट कुल 71 टी20 मैच 68 विकेट

IPL में कुल 25 मैच 18 विकेट

धोनी ने नहीं जताया भरोसा

संन्यास के बाद ईश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी यदि उन पर थोड़ा विश्वास जताते और उन्हें एक मौका देते तो उनका करियर कुछ और होता। ईश्वर ने बताया कि जब उस समय मेरी उम्र 23-24 साल की थी, तब मेरी फिटनेस भी शानदार थी। वह खेल भी अच्छा रहे थे इसलिए धोनी से एक मौका मिलने की उम्मीद थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram