बिहार में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू — 1 जनवरी 2003 के बाद पहली बार होगा गहन परीक्षण: मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू — 1 जनवरी 2003 के बाद पहली बार होगा गहन परीक्षण: मुख्य चुनाव आयुक्त

उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में मीडिया से बातचीत में ज्ञानेश कुमार ने कहा, "कानून के अंतर्गत हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना आवश्यक होता है. बिहार में 2003 में मतदाता सूची का गहन परिशोधन हुआ था. उस समय जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में आया था, उनकी पात्रता की जांच की गई थी."

"बिहार में 1 जनवरी 2003 के बाद इस तरह का गहन परीक्षण नहीं हुआ. सामान्य परीक्षण होते रहे. चूंकि पिछले कुछ चुनावों के बाद चुनाव आयोग ने ये निर्णय किया था कि राजनीतिक दलों से लगातार समन्वय स्थापित करेगा. इसी क्रम में लगभग हर राजनीतिक दल ने मतदाता सूची के अशुद्ध होने की शिकायत की और कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध करना चाहिए."

"इसलिए इस बार बिहार में जुलाई से अगस्त के बीच मतगणना फॉर्म बांटे जाएंगे और वापस भी लिए जाएंगे. ये कार्य बहुत सुचारू रूप से चल रहा है. सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें सहयोग कर रही हैं, 1 लाख से अधिक बूथ-लेवल अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं."

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरी मतदाता सूची सभी लोगों के सामने पारदर्शिता के साथ बनाई जाएगी और हर पात्र नागरिक उसका हिस्सा होगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram