मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, MDA की बड़ी कार्रवाई, 2 कॉलोनियां ध्वस्त

मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, MDA की बड़ी कार्रवाई, 2 कॉलोनियां ध्वस्त

मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, एमडीए की बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति विकसित हो रही दो कॉलोनियों को किया ध्वस्त

मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने 30 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, उपाध्यक्ष के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई थाना सरधना क्षेत्र में की गई, जहां बिना ले-आउट स्वीकृति और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था।

पहले मामले में श्री नासिर द्वारा तहसील रोड, सरधना मेरठ पर लगभग 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमडीए ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत इसे नियमों के विरुद्ध पाते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने प्लॉटों की बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग सड़क और अन्य निर्माण कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

दूसरे प्रकरण में भी 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में कार्रवाई

दूसरे मामले में श्री शाहिद द्वारा खसरा संख्या 1226, 1227, 1230, 1234 पर लगभग 12,000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां भी बिना अनुमति प्लॉटिंग और विकास कार्य चल रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने इस पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरलॉकिंग सड़क, बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़िए - सुभारती यूनिवर्सिटी में बताएं फेक न्यूज़ से बचने के तरीके

मौके पर भारी पुलिस बल और अधिकारी रहे मौजूद

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के साथ उप-प्रभारी, प्रवर्तन खंड की टीम और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। एमडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अवैध निर्माण करने वालों के लिए सख्त संदेश

प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। एमडीए ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। बिना स्वीकृति के विकसित कॉलोनियों में निवेश करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और अन्य अवैध कॉलोनाइजरों में भी डर देखा जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram