मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में ‘Sunday on Cycle’, छात्रों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में ‘Sunday on Cycle’, छात्रों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

सुभारती विश्वविद्यालय में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन

फिट इंडिया अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल रैली से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान परिसर में ऊर्जा और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

विशेषज्ञों ने नियमित व्यायाम और साइक्लिंग को बताया आवश्यक

मुख्य वक्ता डॉ. अतुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित व्यायाम और साइक्लिंग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना समय की आवश्यकता है। साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार ने फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार और अतिथि डॉ. बरखा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन फिट इंडिया के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram