मेरठ में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर RLD का बड़ा कार्यक्रम, हवन कर दी श्रद्धांजलि

मेरठ में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर RLD का बड़ा कार्यक्रम, हवन कर दी श्रद्धांजलि

चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, मेरठ में RLD नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पाँचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन से हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने यजमान की भूमिका निभाई। इसके बाद स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भावुक माहौल देखने को मिला और नेताओं ने चौधरी अजीत सिंह के किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।


नेताओं ने बताया किसानों और सर्व समाज के नेता

विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि किसानों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा गांव, किसान और मजदूर की समस्याओं को मजबूती से उठाया। नेताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने राजनीति में हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलने की मिसाल पेश की।

जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह की सोच और सिद्धांत आज भी राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही स्वर्गीय अजीत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसे भी पढ़िए- चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में मंच पर चले लात और घूंसे, पराग डेयरी के पदाधिकारीयो में हुई कुर्ता फाड़ मारपीट


बड़ी संख्या में पहुंचे RLD नेता और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, ऋचा सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र खजूरी, विवेक बाफर, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, आतिर रिजवी, गौरव जिटोली, विकास चौधरी, प्रताप लोईया, अक्षय अतलपुर, संदेश चौधरी, यासीन अंसारी, वीरेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, नरेश कानूनगो, राशिद चौहान और सोहराब ग्यास समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के बताए रास्ते पर चलने और किसानों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram