नहाती हुई साली की वीडियो बनाकर जीजा ने किया ब्लैकमेल,

नहाती हुई साली की वीडियो बनाकर जीजा ने किया ब्लैकमेल,

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मुफलिसी की मारी महिला नहाने के लिए अपनी बहन के घर क्या पहुंची कि उसकी जिंदगी खराब हो गई। आरोप है कि बहन के पति ने नहाती हुई महिला की अश्लील वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर अब आरोपी महिला और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रहा है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता फूट-फूट कर रोई और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसके घर की लाइट कट गई थी। जिसके चलते वह नहाने के लिए पड़ोस में अपनी चचेरी बहन के घर पर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला के जीजा ने नहाते हुए उसकी वीडियो बना ली। जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कर्ज के रूप में महिला के पति से ली गई ढाई लाख की रकम डकार ली। इसके बाद इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के परिवार से दो लाख की और डिमांड कर रहा है।

अपने पति और बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला फूट-फूटकर रोई। उसने आरोप लगाया कि जीजा ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही। उसने अधिकारियों से शिकायत करते हुए अपनी वीडियो डिलीट कराए जाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram