मेरठ मर्डर केस: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और बेरहमी से हत्या… पड़ोसी निकला कातिल

मेरठ मर्डर केस: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और बेरहमी से हत्या… पड़ोसी निकला कातिल

मेरठ में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम: ब्लैकमेल से परेशान पड़ोसी ने महिला की बेरहमी से हत्या

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खुंटी गांव में 2 मई की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली। मृतका की पहचान गुलफशा पत्नी मोनू गुर्जर के रूप में हुई। उसके शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जो हत्या की क्रूरता को साफ बयां कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच में खुला चौंकाने वाला राज, रिश्तों का उलझा जाल आया सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, जांच में मृतका के पड़ोसी सोनू का नाम सामने आया। पूछताछ में सामने आया कि गांव में अवैध संबंधों का जटिल जाल बना हुआ था। गुलफशा के पति मोनू गुर्जर के पड़ोस की महिला मीनाक्षी से संबंध थे, जबकि मीनाक्षी के पति सोनू और गुलफशा के बीच भी नजदीकियां थीं। इसी दौरान गुलफशा ने मोनू और मीनाक्षी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे।

ब्लैकमेल से तंग आकर रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, गुलफशा इन वीडियो के जरिए सोनू को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और उससे पैसे मांग रही थी। आरोपी ने बताया कि वह अब तक 70-80 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन मांग खत्म नहीं हो रही थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रच डाली।

यह भी पढ़िए- एक ऐसे कातिल पति की कहानी जिसने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर लोगों के सामने जी भर के रोया

पहले बुलाया, फिर बनाया शिकार

सोनू ने 1 मई की शाम बाजार से एक धारदार हथियार (बलकटी) खरीदी, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई। इसके बाद उसने गुलफशा को फोन कर पैसे देने के बहाने जंगल में बुलाया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे जब गुलफशा वहां पहुंची तो पहले दोनों के बीच संबंध बने और फिर सोनू ने उसी हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का हथियार बरामद

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram