ISRO साइंटिस्ट की परीक्षा में 22 वां स्थान हासिल कर बिहार के लाल ने रोशन किया नाम

ISRO साइंटिस्ट की परीक्षा में 22 वां स्थान हासिल कर बिहार के लाल ने रोशन किया नाम

पूर्णिया. पूर्णिया के चुनापुर निवासी पेशे से अधिवक्ता विनय प्रकाश झा का पुत्र आशुतोष कुमार ने इसरो साइंटिस्ट की परीक्षा में देशभर में 22 वां रैंक पाया है. आशुतोष की पढ़ाई पूर्णिया के जिला स्कूल से हुई, इसके बाद उसने उड़ीसा से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया. उन्हें बचपन से ही साइंस में लगाव था. वो एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं. आशुतोष की मां कहती है कि गरीबी के कारण पढ़ाई-लिखाई में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन अपने संघर्ष और मेहनत की बदौलत आज उनका बेटा न केवल इसरो में साइंटिस्ट बनेगा बल्कि इस ख्याति प्राप्त परीक्षा में देशभर में 22 वां स्थान पाया है. वो लोग चाहते हैं कि उनका बेटा भी मिसाइल मैन डॉक्टर कलाम की तरह आगे बढ़कर देश की सेवा करें और देश को आगे बढ़ाए.

आशुतोष के पिता विनय प्रकाश झा कहते हैं कि उसने काफी संघर्ष कर आशुतोष को पढ़ाया है. लॉकडाउन में जब उनकी माली हालत काफी खराब हो गई तो आशुतोष ने दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपनी पढ़ाई भी की और घर को भी संभाला. आज आशुतोष ने इसरो साइंटिस्ट की परीक्षा में देश भर में 22 वां रैंक लाकर उन लोगों का सिर ऊंचा किया है. उनकी बेटी ने भी अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी पीटी में सफलता प्राप्त की है. आशुतोष की बहन राखी ने कहा कि वो लोग चाहते हैं कि उनका भाई इसरो साइंटिस्ट के रूप में कुछ बड़ा काम करें और डॉक्टर कलाम की तरह देश को आगे बढ़ाए.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram