Vande Bharat Express Speed: स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत ने पकड़ी 180 किमी/घंटे की रफ्तार, बैलेंस देख चौक जाएंगे आप

 Vande Bharat Express Speed: स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत ने पकड़ी 180 किमी/घंटे की रफ्तार, बैलेंस देख चौक जाएंगे आप

भारतीय रेलवे (Indian railways) ने एक कामयाबी भरी खबर साझा की है। वन्दे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने एक ट्रायल में 180 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए इसकी रफ्तार और बैलेंस दोनों को दिखाया है। 

वंदे भारत की रफ्तार और बैलेंस

रेल मंत्री ने ट्वीट में बताया कि वन्दे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल कोटा नागदा रूट में किया गया, जहां ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ी, और इसमें एक गिलास में पानी भर कर भी रखा गया दिखाई देता है। ट्रेन का बैलेंस इससे समझ सकते हैं कि इतने रफ्तार के बाद भी गिलास से एक बूंद भी पानी नहीं छलका। और पढ़ें.Punjab National Bank: PNB के ग्राहक इसी महीने करा लें ये कार्य, वरना खाता होगा बन्द, जाने..

देश में अभी दो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रहीं

अभी देश में दो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रहीं हैं। पहली ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है, तो दूसरी दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जा रही है। अब इस तीसरी ट्रेन के परीक्षण में सफलता के बाद आशा है कि इस मुंबई अहमदाबाद रूट में चलाया जा सकता है।

Superior ride quality.
Look at the glass. Stable at 180 kmph speed.#VandeBharat-2 pic.twitter.com/uYdHhCrDpy — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 26, 2022


आधुनिक सुविधाओं से लेस है वंदे भारत

वंदे भारत एक स्वदेशी ट्रेन है। इस ट्रेन में कोई अलग से इंजन नहीं है। इसके दोनों तरफ ड्राइवर के कैबिन है। इसमें बायो टॉयलेट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, AC चेयर कार कोच और 180 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां भी दी गई हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram