मेरठ: सीसीएसयू में मंच पर पराग डेयरी पदाधिकारियों में मारपीट, कुर्ता फाड़ झड़प से मचा हंगामा
सीसीएसयू में कार्यक्रम के दौरान मंच पर मारपीट, पराग डेयरी से जुड़े दो गुट भिड़े
अपर मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुआ हंगामा, अफरा-तफरी मची
मेरठ। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक सरकारी कार्यशाला उस समय विवादों में घिर गई, जब मंच पर ही पराग डेयरी से जुड़े दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के अटल सभागार में आयोजित “स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम” के दौरान हुई, जहां प्रदेश के उच्च अधिकारी मौजूद थे।
ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व पदाधिकारी के समर्थक, विरोध में भड़का विवाद
मंगलवार को मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम, दुग्ध आयुक्त श्रीमती धनलक्ष्मी और मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पराग डेयरी समिति से जुड़े वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था।
इसी दौरान पराग डेयरी समिति की पूर्व अध्यक्ष इंद्रेश गुर्जर के पति वेद प्रकाश बेदी मंच पर पहुंचे और अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। तभी वर्तमान अध्यक्ष रजनी गुर्जर के ससुर बलराज सिंह गुर्जर ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गई।
यह भी पढ़िए - एक यूनिवर्सिटी में लड़कियों ने जूनियर की कर डाली ऐसी रैगिंग कि वीडियो हो गया वायरल
कुर्ता फाड़ झड़प, मंच बना अखाड़ा
विवाद इतना बढ़ गया कि मंच पर ही हाथापाई शुरू हो गई और कुर्ता फाड़ झड़प देखने को मिली। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को काबू में किया।
दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
घटना के बाद दोनों पक्ष मेडिकल थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना न केवल प्रशासनिक कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पराग डेयरी समिति के अंदर चल रहे आंतरिक विवाद को भी उजागर करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review