Amarnath Yatra : जम्मू से बालटाल और पहलगाम को रवाना हुआ पहला जत्था

Amarnath Yatra : जम्मू से बालटाल और पहलगाम को रवाना हुआ पहला जत्था

- एलजी मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के जत्थे को दिखाई झंडी

जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू तैयार है। मंदिरों का शहर जम्मू यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज सवेरे जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू में अमरनाथ यात्रा आधार शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पहले दिन बालटाल और पहलगाम से यात्रा करने वालों के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों में उत्साह इतना है कि टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम में सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गईं। कुछ श्रद्धालु रात दो बजे ही पहुंच गए थे। बांगलादेश से भी चार श्रद्धालु आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर जम्मू पहुंचे हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए सुरक्षाबलों ने मार्क ड्रिल कर व्यवस्थाएं जांचीं। 

बीते दिनों यात्री वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हर 500 मीटर और एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इन पर 24 घंटे हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram