योगी सरकार के बड़े निर्देश: फ्लीट में 50% कटौती, नो व्हीकल डे और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

योगी सरकार के बड़े निर्देश: फ्लीट में 50% कटौती, नो व्हीकल डे और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला: फ्लीट में 50% कटौती, ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री yogi adityanath ने ईंधन बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ने की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना, बिजली की बचत करना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती

मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ा फैसला मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों को लेकर लिया है। उन्होंने फ्लीट में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही काफिलों में चलने वाले अनावश्यक वाहनों को हटाने का आदेश भी जारी किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की बड़ी बचत होगी और सड़कों पर अनावश्यक ट्रैफिक भी कम होगा।

यह भी पढ़िए- सोमेंद्र तोमर पर क्यों खेला सीएम योगी ने बड़ा दांव, गुज्जर वोट बैंक होगा किसका

वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल बैठकों पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में “वर्क फ्रॉम होम” संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। बड़े संस्थानों, निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी करने की बात कही गई है। इसके अलावा सचिवालय और निदेशालयों में होने वाली 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकों को वर्चुअल मोड में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी बैठकों, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस को भी ऑनलाइन कराने पर जोर दिया गया है ताकि यात्रा कम हो और ईंधन की बचत हो सके।

मंत्रियों और विधायकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से भी अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने मेट्रो, बस और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही पीएनजी के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया गया है।

सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील

प्रदेश सरकार ने सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने की अपील भी की है। लोगों से कहा गया है कि वे उस दिन निजी वाहन का कम से कम इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने साइक्लिंग, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी बात कही।

इसके साथ ही पीक ऑवर में ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम करने के लिए अलग-अलग कार्यालय समय लागू करने का सुझाव भी दिया गया है।

बिजली बचत और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से बिजली की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि सजावटी और अनावश्यक लाइटों का सीमित उपयोग किया जाए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक घरों और संस्थानों में सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाना है।

विदेशी यात्राएं टालने और देश में पर्यटन बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने अगले छह महीने तक गैर जरूरी विदेशी यात्राएं टालने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी भारत के स्थानों को प्राथमिकता दी जाए।

इसी के तहत यूपी में “विजिट माई स्टेट” अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिल सके।

ओडीओपी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सरकार ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। लोगों से भारत में बने उत्पादों और उपहारों के इस्तेमाल की अपील की गई है ताकि स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिल सके और रोजगार के अवसर बढ़ें।

स्वस्थ खानपान और कम तेल वाले भोजन पर फोकस

खाद्य तेल के कम उपयोग और स्वस्थ खानपान पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड यूनियनों से कहा गया है कि वे कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा दें। लोगों को हेल्दी फूड अपनाने के लिए जागरूक करने की योजना भी बनाई जा रही है।

नेचुरल फार्मिंग और गोबर आधारित उत्पादों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने नेचुरल फार्मिंग और गोबर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को मिशन मोड में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है ताकि अधिक से अधिक घरों और उद्योगों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंच सके।

जनता से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सिर्फ सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ईंधन बचत, बिजली बचत, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram