पति की नौकरी के बदले पत्नी की आबरू की डिमांड का नगर निगम के सुपरवाइजर पर लगा आरोप

पति की नौकरी के बदले पत्नी की आबरू की डिमांड का नगर निगम के सुपरवाइजर पर लगा आरोप
मेरठ। नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर पर संगीन आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्रह्मपुरी निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसका पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। नगर निगम का सफाई सुपरवाइजर उसके पति को नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला की अस्मत के साथ खिलवाड़ करना चाहता है। वहीं, एसएसपी ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
भगवतपुरा निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। वहीं, महिला खुद प्राइवेट संस्थान में नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि नगर निगम का सफाई सुपरवाइजर उसके ऊपर गलत नजर रखता है। जिसके चलते आए-दिन सफाई सुपरवाइजर महिला के पति की गैरमौजूदगी में उसके घर पर आ धमकता है। आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर महिला के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर महिला के पति को नौकरी से निकालने की धमकी देता है। एसएसपी से शिकायत करते हुए पीड़िता ने कहा कि वह पति की नौकरी के बदले अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकती। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जिस पर अधिकारियों ने जांच के बाद तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram