ED Raid in Haryana: ईडी ने कांग्रेस एमएलए सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार

ED Raid in Haryana: ईडी ने कांग्रेस एमएलए सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार

- अवैध खनन के मामले में की गई यह कार्रवाई

नई दिल्ली। हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज, शनिवार 20 जुलाई 2024 को सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ईडी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ अवैध खनन के मामले में यह कार्रवाई की है। 

बता दें कि पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े एक मामले में ईडी की टीम ने विधायक सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह के यहां छापेमारी की थी। वहां से ईडी को कई अहम सबूत भी मिले थे। इसके बाद अब सुरेंद्र पंवार को अरेस्ट किया गया है। 

विधायक के घर से ईडी को मिले कई दस्तावेज

इसके बाद ईडी सुरेंद्र पंवार के घर से कई दस्तावेज लेकर गई थी। इसी मामले में गिरफ्तारी बताई जा रही है। सेक्टर 15 स्थित विधायक की कोठी के सामने सन्नाटा पसरा है। रोजाना की तरह फरियादियों का जमावड़ा नहीं है। सुरेंद्र पंवार विधानसभा की लेखा समिति के साथ 21 जून को अवैध खनन की जांच के लिए यमुनानगर खनन क्षेत्र का दौरा करने आए थे। उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के साथ ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए काफी खिंचाई कर गए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram