मेरठ में अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘मिर्जापुर’ बनाने की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

मेरठ में अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘मिर्जापुर’ बनाने की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, दो सप्लायर गिरफ्तार

‘मिर्जापुर’ की तर्ज पर हथियारों का नेटवर्क खड़ा करने की थी तैयारी

मेरठ में पुलिस और स्वॉट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी सैकड़ों पिस्टल बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में सप्लाई कर सकते थे।

स्कूटी सवार युवक की गिरफ्तारी से खुला पूरा नेटवर्क

एसपी सिटी विनायक भोसले ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कांच का पुल इलाके के पास से काले रंग की स्कूटी पर जा रहे तारापुरी निवासी शोएब उर्फ सैफ को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में शोएब ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह यह पिस्टल आशियाना कॉलोनी निवासी शान इलाही से खरीदकर आगे बेचने जा रहा था।

यह भी पढ़िए- मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, दो सप्लायर गिरफ्तार

आशियाना कॉलोनी में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

शोएब की निशानदेही पर पुलिस ने आशियाना कॉलोनी में छापा मारा। यहां पुलिस ने शान इलाही को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो और पिस्टल बरामद हुईं। इसके अलावा मौके से दो अधबनी पिस्टल, 20 मैगजीन और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस को फैक्ट्री से हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई मशीन पार्ट्स और तकनीकी उपकरण भी मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने के धंधे में जुड़े हुए थे।

30 से 50 हजार रुपये में बेची जाती थीं पिस्टल

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ऑन डिमांड हथियार तैयार करते थे। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से पिस्टल बनाई जाती थी और उसे 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक में बेचा जाता था। आरोपी मेरठ के अलावा आसपास के कई जिलों में भी हथियार सप्लाई करते थे।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा कि आरोपियों के पास बरामद उपकरणों से बड़ी संख्या में हथियार बनाए जा सकते थे। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो यह नेटवर्क और बड़ा रूप ले सकता था।

फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के तार किन-किन जिलों और अपराधियों से जुड़े हुए हैं।

इस कार्रवाई के बाद मेरठ पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि जिले में अवैध हथियारों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram