मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत की वजह पर सस्पेंस | पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत की वजह पर सस्पेंस | पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह करीब 5:55 बजे लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सिविल हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गई और पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़िए-पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी ने भी प्रदेश में जारी किए नए नियम

अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। इस नाते वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। हालांकि प्रतीक यादव राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। वह लंबे समय से बिजनेस और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और कुछ दिन पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्तों को लेकर चर्चा

प्रतीक यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर भी पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाएं सामने आ रही थीं। दोनों के बीच विवाद और अलगाव की खबरें सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। हालांकि परिवार की ओर से इस मुद्दे पर कभी खुलकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद लखनऊ, सैफई और पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी और भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने दुख जताया है। परिवार के करीबी लोग और समर्थक लगातार अस्पताल और आवास पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram