गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में भीषण आग, सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम में लगी आग पर 1 घंटे बाद काबू
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम और ऑडी में लगी आग
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित पैसिफिक मॉल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉल के सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम और ऑडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ ही देर में पूरे मॉल में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना लिंक रोड क्षेत्र में स्थित पैसिफिक मॉल में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
धुएं के बीच दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम और ऑडी में आग तेजी से फैल रही थी। आग के कारण पूरे मॉल में घना धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों ने तुरंत होज पाइप की आठ लाइनें बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही मॉल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम का भी उपयोग किया गया।
दमकल विभाग के जवान बी.ए. सेट (ब्रीदिंग अपरेटस) पहनकर धुएं के बीच अंदर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली और साहिबाबाद से अतिरिक्त फायर टेंडर भी मौके पर बुलाए गए।
यह भी पढ़िए- आखिर क्यों पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रही है Melody? Rahul Gandhi के बयान से मचा बवाल
10 फायर टेंडरों की मदद से बुझी आग
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस अभियान में कुल 10 फायर टेंडरों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों और अन्य ऑडी तक फैलने से पहले ही रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने के बाद मॉल में भरे धुएं को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम की मदद ली जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review