केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। 79 वर्ष के ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधारकरन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधारकरन ने ट्वीट किया कि उस राजा की कहानी जिसने प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उसका मार्मिक अंत हुआ। मैं एक दिग्गज ओमन चांडी के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होनें अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।
बता दें कि ओमन चांडी केरल के सबसे लोकप्रिय नेताओं मे से एक थे। सभी वर्ग के लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और योगदान को हमेशा याद करेगा। उनके निधन से केरल कांग्रेस में काफी शोक है।
ओमन चांडी का राजनीतिक सफर
ओमन चांडी दो बार 2004-2006 में और 2011-2016 में केरल के सीएम रहे। अनुभवी कांग्रेस नेता ने 27 साल की उम्र में 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शूरू किया। इसके बाद वह लगातार 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया। वहीं साल 2022 में वह 18,728 दिनों तक सदन में पुथुपल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करके राज्य विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य बने थे। उन्होनें केरल कांग्रेस के पूर्व सुप्रीमो दिवंगत केएम मणि के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। चांडी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान चार बार विभिन्न सरकारों में मंत्री और चार बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review