उन्नाव में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “प्रदेश जानता है सबसे बड़ा माफिया कौन”

उन्नाव में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “प्रदेश जानता है सबसे बड़ा माफिया कौन”

उन्नाव पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, योगी सरकार पर बोला हमला

“प्रदेश जानता है सबसे बड़ा माफिया कौन है”

उन्नाव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और देश जानता है कि सबसे बड़ा माफिया कौन है। जिन लोगों ने अपने केस खुद वापस लिए हों, वही आज कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सरकार जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करना चाहिए। सपा ने कभी नियमों का विरोध नहीं किया, बल्कि आयोग के निर्देशों का पालन किया है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वोट काटने का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की ओर से केवल 47 फॉर्म-7 जमा किए गए थे, जबकि बीजेपी की ओर से हजारों फॉर्म भरे गए। इसके अलावा एक लाख से ज्यादा फॉर्म अज्ञात लोगों के नाम से भरे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित और मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश हो रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिनका वोट काटा जाएगा, उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से पारदर्शिता बरतने की मांग की।

युवाओं और महंगाई के मुद्दे पर भी बोले

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश का नौजवान पढ़ाई, रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर एकजुट हो रहा है। सरकार इससे घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को असली मुद्दों से भटकाने के लिए नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए सभी संवैधानिक संस्थाओं को निष्पक्ष रहना होगा और जनता के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram