हरिद्वार (लक्सर): लक्सर फ्लाईओवर गोलीकांड का खुलासा, हमलावर गिरफ्तार
हरिद्वार (लक्सर):
लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज गोलीकांड में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सनी यादव और विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को खानपुर क्षेत्र के जंगल में गन्ने के खेत से उस समय दबोचा, जब वे लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहे थे।
यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई थी, जब कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस वाहन लक्सर फ्लाईओवर पर पहुंचा और ट्रैफिक के कारण धीमा हुआ, तभी बाइक सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस काफिले पर खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को कई गोलियां लगीं, जबकि सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी खानपुर क्षेत्र के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में दोनों आरोपियों को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह हमला पुरानी आपराधिक रंजिश का नतीजा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका तो नहीं है।
लक्सर गोलीकांड में फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review