VIRAL VIDEO: लात-घूंसों से हुई शिखर धवन की पिटाई…

VIRAL VIDEO: लात-घूंसों से हुई शिखर धवन की पिटाई…

भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल से बाहर होने के बाद धवन ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है. वीडियो शेयर करते ही कामेंट्स की लाइन लग गई चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी.

दरअसल शिखर धवन इस सीजन में पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे थे. पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन शिखर धवन ने पंजाब के लिए अच्छा क्रिकेट खेला. उन्होंने कुल 14 मैचों में 38 की औसत से 460 रन बनाए. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं.

दरअसल इस वीडियों में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं. वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के लिए चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है. कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा "हा हा हा फुल पर्फोर्मर फैमली"
शिखर धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था कि मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाइ नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस सीजन में पंजाब की टीम 6ठे नंबर पर रही.

https://www.instagram.com/reel/Cd-yNasoskR/?utm_source=ig_web_copy_link

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram