तंबाकू ब्रांड का एड करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, अब माफी मांगते हुए कही ये बात

तंबाकू ब्रांड का एड करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, अब माफी मांगते हुए कही ये बात

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों विमल इलायची के एड को लेकर ट्रोल हो रहे है। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन है। अक्षय कुमार के फैंस ने एक्टर के पुराने वीडियोज भी शेयर किए जहां वे शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस से दूर रहने की बात करते दिखे। कई लोगों ने तो तीन बार पद्म श्री सम्मान पा चुके खिलाड़ी कुमार से अवॉर्ड वापस लौटने को भी कहा। काफी आलोचनाएं झेलने के बाद एक्टर ने माफी तो मांगी है।

अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में बताया है।

अक्षय कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें। मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से। पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं। इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।

अक्षय कुमार ने पोस्ट करते हुए कहा, ''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा. बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा।''

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram