लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, मचा हंगामा

लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, मचा हंगामा

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया। उसने स्वामी प्रसाद पर जूता फेंका। इससे सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की। युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है।

जूता फैंकने वाले आरोपी युवक ने बताया कि वह हिन्दु धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई हैं। हमला करने वाला युवक वकील के वेशभूषा में आया था। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था।

सम्मेलन के दौरान ही युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका और उन पर हमला कर दिया जिससे वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह भाजपा सरकार में मंत्री थे। हालांकि, चुनाव पूर्व वह सपा में शामिल हो गए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram