देहरादून से दूर हुई दिल्ली… करनाल होते हुए जाना होगा… देना होगा अधिक किराया
देहरादून: सावन माह की कांवड़ यात्रा की वजह से देहरादून से दिल्ली और देहरादून से टनकपुर, हल्द्वानी की दूरी बढ़ गई है। दोनों ही रूटों पर परिवहन निगम ने बुधवार से किराये की दरें दूरी के हिसाब से बढ़ा दी हैं। कांवड़ यात्रा चलने तक इन बसों से जाने वालों को यही किराया देना होगा। परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बुधवार से परिवर्तित हो गया। अब वॉल्वो, जनरथ और साधारण बसें यमुनानगर वाया करनाल होते हुए दिल्ली जाएंगी। इससे वॉल्वो बसों का किराया 888 रुपये से बढ़कर 919 रुपये हो गया है। जनरथ बसों का किराया 525 रुपये से बढ़कर 604 रुपये हो गया है। साधारण बसों का किराया 375 से बढ़कर 405 रुपये कर दिया गया है।
वर्तमान में मेरठ-मुरादनगर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने की सूरत में दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे। सुबह केवल दून से जाने वाली बसों का मार्ग परिवर्तन हुआ था, लेकिन बिजनौर मार्ग पर भीड़ बढ़ने के कारण ऋषिकेश और हरिद्वार से जाने वाली बसें भी सहारनपुर एक्सप्रेस-वे होते हुए ही दिल्ली भेजी गईं। यह बसें पहले देहरादून आ रहीं, फिर दिल्ली जा रहीं। इससे बसों का किराया बढ़ गया है।
कांवड़ की वजह से रास्ते बंद होने के चलते मथुरा की बस सेवा फिलहाल परिवहन निगम ने बंद कर दी है। इस रूट पर अभी कोई भी बस नहीं चलेगी। आगरा की सेवा भी रास्ते पर निर्भर करेगी। निगम प्रबंधन के मुताबिक, संभव हुआ तो आगरा की बस जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने बुधवार की सुबह से ही सभी बसों की टिकट मशीनों में बढ़े हुए किराये की दरें अपडेट कर दी हैं। इसके बावजूद अगर कहीं रूट डायवर्जन मिलता है तो कंडक्टरों को बढ़ी दूरी के हिसाब से किराया वसूली का विकल्प दिया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review