श्रद्धा हत्याकांड से आहत सामाजिक संगठनों ने आफताब को मौत की सजा देने की मांग की
मेरठ। दिल्ली में हुए श्रद्धा कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए देश के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने इस कांड को अंजाम देने वाले आफताब नाम के आरोपी को 35 टुकड़ों में काटकर उसके कर्मों की सजा दिए जाने की मांग की।
गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान और स्टूडेंट सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष करार हुसैन के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए देश के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नितिन बालियान ने कहा कि दिल्ली में हुई श्रद्धा की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आरोपी आफताब ने दरिंदगी की सीमा पार करते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। पहले उसने मुंबई की युवती श्रद्धा को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद मन भर जाने पर श्रद्धा की हत्या कर उसकी लाश के 35 टुकड़े किए। यहां भी आरोपी का मन नहीं भरा तो लाश के एक-एक टुकड़े को आरोपी अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगाता रहा। करार हुसैन और नितिन बालियान ने कहा कि आफताब ने ऐसी वारदात को अंजाम देकर मानवता की सीमा को पार किया है। लिहाजा उसे उसके कर्मों के अनुसार ही सजा देते हुए उसके भी 35 टुकड़े करने चाहिए। अगर सरकार यह नहीं कर सकती तो आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द उसे फांसी पर लटकाया जाए। जिससे ऐसे दरिंदे सबक लें और श्रद्धा कांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इस दौरान केशव कुमार, कुलदीप पाठक, वसी आजम, इमरान आदि मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review