हिंद मजदूर किसान समिति ने किसानों और मजदूरों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन 

 हिंद मजदूर किसान समिति ने किसानों और मजदूरों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन 

मेरठ। किसानों और मजदूरों की पैरवी करते हुए बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों और मजदूरों की कई समस्याओं के समाधान की मांग की।

राष्टीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गन्ने का मूल्य तत्काल बढ़ाए जाने की मांग की। इसी के साथ 15 बीघे तक की जमीन रखने वाले किसानों को अन्य किसानों से अधिक गन्ना रेट दिए जाने और उनकी पर्ची मील में पहले दिए जाने की मांग की। जिससे वह समय से अपनी अगली फसल बो सकें।

आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही है फैसले - समिति

समिति के सदस्यों ने आवारा पशुओं के कारण बर्बाद हो रही फसलों का हवाला देते हुए आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की। इसी के साथ किसानों के ट्यूबवेल पर लगाए जा रहे बिजली मीटरों का विरोध करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने और घरों के बिजली रेट आधे किए जाने की मांग उठाई। समिति के सदस्यों ने मजदूरों को प्रतिमाह बिना मजदूरी किए सरकार द्वारा एक सप्ताह की मजदूरी दिए जाने की भी मांग की। इस दौरान सतीश, राहुल, अंकित, जगदीश, नरेंद्र, ओमप्रकाश, आदेश और मनीष आदि मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram