Vivo का नया 5 G स्मार्टफोन Vivo Y52t लॉन्च, जाने कीमत के साथ स्पेसिफिकेशंस भी
वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y52t 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 SoC है और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। इस स्मार्टफोन में 60Hz LCD डिस्प्ले है जिसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। Vivo Y52t 5G तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस दमदार डिवाइस में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Vivo Y52t 5G की कीमत(Price) और उपलब्धता
8GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले Vivo Y52t 5G फोन की कीमत CNY 1,299 यानी लगभग 14,900 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 यानी लगभग 17,000 रुपये है। फोन को आइसलेक ब्लू, कोकोनट पीच और ब्लैक कलर सहित तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल 19 सितंबर से शुरू होगी। इस दमदार फोन को चीन में वीवो के अधिकारिक स्टोर्स और ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
Vivo Y52t 5G के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y52t 5G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जिसमें 6.56 इंच एचडी प्लस (1600x720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी बॉडी की मोटाई 8.45mm है और वजन 198 ग्राम है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review