वृद्धजनों को योगी सरकार का तोहफा, अब 500 नहीं 1000 रूपये मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

वृद्धजनों को योगी सरकार का तोहफा, अब 500 नहीं 1000 रूपये मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

लखनऊ: यूपी सरकार के बजट में वृद्धों को सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए वृद्धावस्था पेंशन की रकम को दोगुना करने का ऐलान किया है। अब राज्य में वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 500 से 1000 रूपये कर दिया गया है।

मेडिकल चिकित्सा व्यवस्था सुधारने और मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए राज्य में 14 नए मेडिकल खोले जाने का भी ऐलान किया गया है। नए मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए करीब 2100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे निर्माण, ग्रीन फील्ड, इंडस्ट्रियल कारिडोर की भी स्थापना की जायेगीं सड़कों के निर्माण और एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए सरकार ने भारी भरकम बजट को खपाने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण और नमामि गंगे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए भी कई हजार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ प्रस्‍तावित हैं। उन्‍होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे। ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़, मेरठ- प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़, पीडब्‍ल्‍यूडी की सड़कों के लिए 18500 करोड़ रुपए, काशी-विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़, बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ रुपए, नमामि गंगे में जल जीवन मिशन के लिए 19500 करोड़ रुपए और बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्‍तावित है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram