नरेंद्र के नाम सुरेंद्र की पाती पुस्तक का सूफी गायक कैलाश खेर और स्वामी चिदानंद महाराज ने किया विमोचन
पीएम मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'नरेंद्र के नाम सुरेंद्र की पाती' का आज यानि बुधवार 30 नवंबर 2022 को विमोचन किया गया। इस पुस्तक को मेरठ के जाने माने समाजसेवी व विधा प्रकाशन मंदिर के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा लिखा गया है।
कार्यक्रम में मशहूर कवि अनामिका अंबर और सौरभ सुमन भी पहुंचे
इस पुस्तक के विमोचन के लिए लोकप्रिय सूफी गायक कैलाश खेर और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती यहां पहुंचे। कार्यक्रम को दो खूबसूरत मशहूर कवि अनामिका जैन अंबर और सौरभ जैन सुमन द्वारा संचालित किया गया । भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम किया गया ।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरठ के लाल सुरेंद्र कुमार जैन ने अद्भुद सन्देश दिया है। पीएम मोदी के प्रशंसा करते हुए स्वामी चिदानंद ने कहा कि केवल थोड़े से काल में ही पहले गुजरात मॉडल बना और फिर देश मॉडल बना है चाहे अर्थ के क्षेत्र की बात हो या देश की गरिमा के क्षेत्र की बात हो । उन्होंने कहा कि मोदी जानते हैं कि हमारी संस्कृति में कितना दम है,आज पूरा विश्व योगमय हो गया है। उन्होंने कहा कि गोधरा में क्या हुआ ये सब जानते हैं उसके बाद क्या हुआ इसकी चर्चा कोई नही करता,आज अमेरिका खुद मोदी को बुलाकर वीज़ा दे रहा है । उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया है अपने लिए कुछ है ही नही ।स्वामी चिदानंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश प्रदेश नही बल्कि खुद एक देश है,और इस का माली यानि योगीआदित्यनाथ एक माली की तरह सेवा कर रहे हैं ।

योगी मोदी जैसी संताने देश को देने का संकल्प ले - स्वामी चिदानंद सरस्वती
उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लें कि योगी और मोदी जैसी संतानें हम अपने देश को देंगे ये संकल्प लो
हम दो हमारे दो अगर इसमें हमारे तीन भी हैं तो एक बेटा राष्ट्र के नाम देंगे । अपने बच्चों को संस्कार देंगे । कार भी दो संस्कार भी दो ये सोच होनी चाहिए।आज ये पाती उसके नाम है जिसने राष्ट्र को प्रेम किया है ।
कैलाश खेर के गीतो ने माहोल में भर दिया जोश

वहीं सूफी गायक कैलाश खेर ने भी पीएम मोदी की भूरी भूरी प्रशंसा की । उसके बाद मंच से अपनी आवाज के जादू से पूरे माहौल।में जोश भर दिया एक के बाद एक उन्होंने कई गीत गाए कैलाश खेर गीत गाते जा रहेठे और वहा मौजूद उनके प्रशंसकों की फरमाइश लगातार आती जा रही थी
वही किताब के लेखक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने पुस्तक में पीएम मोदी को लेकर जो उनका नजरिया वो ही लिखा है जल्द ही पुस्तक की प्रति वो पीएम मोदी भी देंगे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review