'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर हुआ रिलीज, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के बीच खेलते नजर आए विक्की कौशल
उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल अब फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के साथ तैयार हैं। हालांकि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि यह सीधे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इस फिल्म को लेकर हाल-फिलहाल काफी बज़ चल रहा है। फिल्म में विकी कौशल के अलावा कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब रिलीज डेट अधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दी गई है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट हम आपको बता रहे हैं।
'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म की कहानी काफी मजेदार बताई जा रही है। इस फिल्म में विकी कौशल के साथ-साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर का रोल भी काफी दिलचस्प और चटपटा बताया जा रहा है। फिल्म की ऑफिशिअल रिलीज डेट डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कन्फर्म कर दी है। गोविंदा नाम मेरा फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज की जा रही है। सिनेमाघरों की बजाए इसे आप सीधे डिज्नी प्लस ह़ॉटस्टार पर देख पाएंगे। फिल्म के पोस्टर में विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी को दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अलावा भी इस फिल्म के पोस्टर को तीनों ही लीड एक्टर्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। विकी कौशल ने अपने कैरेक्टर के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- गोविंदा नाम मेरा, नाचना है काम मेरा।'
गोविंदा नाम मेरा' इससे पहले जून 2022 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन उस वक्त इस फिल्म की रिलीज को किन्हीं कारणों से टाल दिया गया था। अब फिल्म 16 दिसंबर 2022 को दर्शकों के सामने आ रही है। इसके अलावा विकी कौशल जल्द ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी नजर आने वाले हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review