उत्तराखंड: अब टिहरी समेत इन पांच जलाशयों में उतरेंगे सी प्लेन

उत्तराखंड: अब टिहरी समेत इन पांच जलाशयों में उतरेंगे सी प्लेन

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड में अब टिहरी समेत पांच जलाशयों में सी प्लेन उतारने की तैयारी है। आपको बता दें कि इसके लिए इन स्थानों का अध्ययन कर लिया गया है। अब यहां सी प्लेन संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) को केंद्र सरकार द्वारा सागरमाला परियोजना के अंतर्गत बनाई गई एसपीवी (विशेष साधन योजना) के साथ करार करना है। यह एसपीवी इन स्थानों पर ढांचागत विकास के साथ ही सी प्लेन संचालन में प्रदेश सरकार का तकनीकी सहयोग करेगी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 5 स्थानों पर सी प्लेन उतारने की संभावना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसमें ऊधमसिंह नगर का हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील को शामिल किया गया। इस पर केंद्र ने इन स्थानों पर सी प्लेन के संचालन के संबंध में अध्ययन करने को कहा। इन सभी स्थानों को सी प्लेन के लिए उपयुक्त पाया गया है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को भेज भी दी गई है। अब इसके लिए केंद्र द्वारा गठित एसपीवी से करार किया जाना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram