हरिद्वार समेत इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, खत में Jaish-e-Mohammed जैश -ए- मोहम्मद का नाम

हरिद्वार समेत इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, खत में Jaish-e-Mohammed जैश -ए- मोहम्मद का नाम

हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद Jaish-e-Mohammed के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक 10 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। स्टेशन अधीक्षक ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद Jaish-e-Mohammed का एरिया कमांडर बताया है।

एक पन्ने के पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा है। 25 अक्तूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। जबकि 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है।

जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram