भारत और अमेरिका सहित सात देशों ने चीन यात्रा पर लगाए प्रतिबंध, कोविड संक्रमण के 35 करोड़ मामले चाइना से
कोरोना ने पूरी दुनिया को एक बार फिर सहमा दिया है। अकेले चीन में दिसंबर महीने में कोविड संक्रमण के 35 करोड़ के करीब मामले सामने आ चुके हैं। चीन के हालात को देखते हुए भारत और अमेरिका सहित सात देशों ने चीन के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, इटली और मलयेशिया प्रतिबंध लगाने वाले देशों में शामिल हैं।
इटली पहुंचे दो चीनी विमानों से 100 संक्रमित
इटली पहले ही कोविड की तबाही से पूरी तरह उबरा नहीं है। इस बीच बुधवार को चीन से दो फ्लाइट में करीब 212 पैसेंजर इटली पहुंचे। और इनमें से 100 पैसेंजर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके तुरंत बाद से इटली की सरकार ने चीन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच करना शुरू कर दिया है।
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से सस्ता हुआ कच्चा तेल
तेल का दुनिया के सबसे बड़ा आयातक चीन है। वहां कोरोना के मामले बढ़ने की से वैश्विक बाजार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
मांग कम होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक फीसदी सस्ता होकर 82.47 डॉलर प्रति बैरल कीमत हो गई है। वहीं अमेरिकी मानक डब्ल्यूटीआई भी एक फीसदी टूटकर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।
इटली की ईयू देशों से की अपील चीनी यात्रियों की कोरोना जांच करें
इटली ने यूरोपियन यूनियन (EU) के देशों से अपील की है कि वो चीन के यात्रियों का कोरोना टेस्ट करें। हालांकि, कई देशों ने ऐसा करने से मना कर दिया है। ये पहली बार है जब EU के देशों के बीच कोरोना पॉलिसी को लेकर मतभेद हैं। हाल ही में चीन से इटली आई एक फ्लाइट में 52% लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे।
चीन में लोग शवों को लेकर लाइन में लगे चीन और चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली वाली ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें दिख रहा है कि श्मशानों में लोगों की लाइन लगी हुई है। यहां शवों का अंबार भी देखा जा सकता है। यूके के हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन में कोरोना के कारण डेली 9000 लोगों की मौत हो रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review