Saharanpur:  गंगोह में दिनदहाड़े छात्रा की गला रेतकर हत्या

Saharanpur:  गंगोह में दिनदहाड़े छात्रा की गला रेतकर हत्या

- प्लॉट में मिला लहूलुहान शव

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव कॉलोनी के बीच एक प्लाॅट में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया है इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। 

बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ राहगीर एक प्लाॅट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि प्लाॅट के अंदर खून से लथपथ हालत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है, जिसका गला रेता गया था। सूचना मिलने पर गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से एक बैग भी बरामद किया, जिसमें थाना कुतुबशेर के सबदलपुर गांव निवासी मानवी तोमर पुत्र राजेश के नाम से किताबें मिली। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।

परिजनों ने बताया कि मानवी गंगोह के एक इंस्टीट्यूट में बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। हालांकि शव मानवी का है या फिर नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। परिजन मौके पर पहुंचकर इसकी पुष्टि करेंगे।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद भी शिनाख्त की पुष्टि होगी। उधर, खून से लथपथ शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि थोड़ी देर पहले ही किसी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि हत्यारे कौन थे और हत्या प्लाॅट में हुई है या फिर शव को फेंका गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram