मुज़फ्फरनगर को साम्प्रदायिक आग में झोकने वाले बैठे किसान महापंचायत के मंच पर - संजीव बालियान

मुज़फ्फरनगर को साम्प्रदायिक आग में झोकने वाले बैठे किसान महापंचायत के मंच पर - संजीव बालियान

 

सह्युक्त किसान मोर्चा और टिकैत बंधुओ द्वारा आयोजित किसान महा पंचायत में उम्मीद से ज्यादा किसानो की भीड़ देखी गयी सिर्फ पंजाब से लगभग 2 लाख किसान ट्रेन ,बस और निजी वाहनों से मुज़फ्फरनगर आ आये।

जनपद की सभी मार्गो पर 20 किलोमीटर के दायरे में किसानो का हुजूम नजर आया। हालाँकि लोकल किसान पंचायत में नहीं पहुंचा लेकिन बावजूद इसके पंजाब हरियाणा ,हिमाचल राजस्थान ,और उत्तराखंड से सिख और जाट समाज से 3 लाख से ज्यादा किसान पंचायत स्थल के आलावा सड़को पर झंडा लिए नजर आ रहे है। वंही किसान महा पंचायत पर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ साथ सर्व खाप के चौधरियो को मंच दिया गया है। भारतीय किसान मजदुर संगठन के अध्यक्ष गुलाम मोहमंद जौला को पंचायत में मंच दिए जाने को लेकर सियासत गर्मा गयी है।

ये वही गुलाम मोहमंद जौला है जो 80 के दसक से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के साथ बड़े बड़े आंदोलन में रहे। 2013 के दंगो के बाद गुलाम मोहमंद जौला ने भारतीय किसान यूनियन से दूरी बना ली। इन पर मुज़फ्फरनगर 2013 दंगो में साम्प्रदायिक उन्माद फ़ैलाने के आरोप भी लगे लेकिन इनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। राकेश टिकैत और नरेश टिकैत से दूरियां बना गुलाम मोहमंद जौला दूसरी बार भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में नजर आये।

खाप चौधरियो के साथ पंचायत में गुलाम मोहमंद जौला को मंच दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने साफ कर दिया है ये पंचायत किसानो की नहीं बल्कि राजनैतिक लोगो द्वारा आयोजित की गयी है।

संजीव बालियान ने कहा है की में ये कहना चाहता हूँ जो इस पंचायत के आयोजक है उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है की वो माहौल को ठीक रखे और शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत का निस्तारण हो हमारे जनपद और हमने पिछले कई सालो से ख़राब दिन देखे है कुछ लोग बाहर से आते है और माहौल ख़राब कर देते है और फिर उस माहौल को ठीक करने की जिम्मेदारी हमारी होती है

अब मुज़फ्फरनगर विकास के पथ पर अग्रसर है पिछले कुछ वर्षो से शांतपूर्ण रहा है मुझे उम्मीद है की पंचायत के आयोजक अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। इसका जवाब मुज़फ्फरनगर की जनता मांगेगी की ऐसे लोग जिन्होंने मुज़फ्फरनगर को साम्प्रदायिक दंगो की आग में झोका और वो पंचायत के मंच पर बैठे है तो इसका जवाब मुज़फ्फरनगर की जनता पंचायत के आयोजकों से मांगेगी।

किसान पंचायत का मंच राजनैतिक रूप ले रहा है स्वगत है इनका क्योंकि सभी को अधिकार है राजनीती करने का। अगर कोई राजनीती में आना चाहता है तो उनका स्वागत है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram