दर्दनाक हादसा: बारातियों की कार खाई में पलटी, 5 की मौत

दर्दनाक हादसा: बारातियों की कार खाई में पलटी, 5 की मौत

औरंगाबाद जिले में नवीनगर प्रखंड के बागी पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बारातियों की कार खाई में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग एक बारात से शामिल होकर वापस झारखंड लौट रहे थे। बारात छतरपुर के खाटिन गांव के भगवान साहू के घर से बाघी गांव आई थी। शादी होने के बाद रविवार सुबह करीब 3:30 बजे एक कार पर 7 लोग सवार होकर झारखंड लौट रहे थे।

तभी गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर जाकर कररबार नदी से पहले बने एक पुल के किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई जिसके बाद लोगों की भीड़ लगी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खाई से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नवीनगर अस्पताल भेजा गया। यहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद दो लोगों का इलाज करते हुए उन्हें रेफर किया गया ।

मृतकों में झारखंड राज्य के छतरपुर थाना के खजूरी गांव निवासी 18 वर्षीय अभय कुमार उर्फ कारू, छतरपुर थाना क्षेत्र के सरमा गांव निवासी अक्षय कुमार, छतरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी अभय गुप्ता, छतरपुर थाना के खाटीन निवासी 19 वर्षीय रंजीत कुमार, छतरपुर के ही बबलू कुमार पिता संजय चन्द्रवंशी शामिल है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram