बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल की कार का एक्सीडेंट, सोशल मीडिया लाइव के दौरान हुआ हादसा

बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल की कार का एक्सीडेंट, सोशल मीडिया लाइव के दौरान हुआ हादसा


मेरठ: बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल की कार का हाईवे पर एक्सीडेंट, सोशल मीडिया लाइव के दौरान हुआ हादसा


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा, लाइव के दौरान तेज रफ्तार में थी कार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर की कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय अनुराग सोशल मीडिया पर लाइव थे और उसी दौरान तेज रफ्तार में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अनुराग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार से जा रहे थे। इसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए और काफी भावुक नजर आए। बताया जा रहा है कि लाइव के दौरान उन्होंने कार की स्पीड काफी बढ़ा दी और कुछ ही देर बाद वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार की स्पीड काफी अधिक थी।


एक्सीडेंट के बाद सुभारती अस्पताल पहुंचाए गए अनुराग

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से अनुराग को तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि फर्स्ट एड के बाद उनके साथी उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल पारिवारिक विवाद और निजी कारणों को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ भावुक पोस्ट और वीडियो भी साझा किए थे, जिससे उनके फैंस में चिंता बढ़ गई थी।

मेरठ पुलिस को अब तक नहीं मिली घटना की आधिकारिक सूचना

इस पूरे मामले को लेकर मेरठ पुलिस को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि घटना की लिखित शिकायत या सूचना मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।

अनुराग डोभाल उत्तराखंड के मशहूर मोटर व्लॉगर हैं और सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह बिग बॉस-17 में भी नजर आ चुके हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram