सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप मामले में सुनवाई आज, शॉर्ट सेलर फर्म पर केस दर्ज करने की गुहार
सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर आज यानी 10 फरवरी को सुनवाई करेगा जिसमें अडानी ग्रुप के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में दूसरी याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी ने मामले को चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच के सामने उठाया और मांग की कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अगुवाई में कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले से पेंडिंग अर्जी के साथ इस मामले की भी सुनवाई शुक्रवार को होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर हिंडनबर्ग रिसर्च के नाथन एंडरसन और भारत, अमेरिका में उनके सहयोगियों पर केस चलाने की गुहार लगाई लगाई गई थी। एडवोकेट एमएल शर्मा की अर्जी में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने अडाणी के शेयरों को कृत्रिम तौर पर गिराने की साजिश की है। इसका मकसद निर्दोष निवेशकों का शोषण करना है। उन्होंने अपनी अर्जी में रिसर्च फर्म पर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। इस अर्जी पर भी सुनवाई आज ही होगी।शॉर्ट सेलर फर्म पर केस की गुहार
याचिकाकर्ता का कहना है कि हिंडनबर्ग एक शॉर्ट सेलर फर्म हैं जो उधार लिए गए शेयरों को इस उम्मीद के साथ बेचती है कि निचले लेवल पर वह शेयर को फिर से खरीद लेगी। उसकी उम्मीद के तरह अगर शेयर का भाव नीचे आता है तो शॉर्ट सेलर्स को मुनाफा होता है। शर्मा ने अपनी अर्जी में शॉर्ट सेलर फर्म पर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।
संसद में भी लगातार हो रहा हंगामा
बता दें संसद में इन दिनों बजट सत्र चल रहा, जिसमें सत्ता पक्ष से लगातार अडानी ग्रुप से संबंधित प्रश्न किए जा रहे हैं। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी संसद में हंगामा होने के आसार दिखाई दे रहें हैं।
राहुल ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और बिजनेसमैन गौतम अडाणी के रिश्ते पर सवाल किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 2014 में एक जादू शुरू हुआ और अडाणी अमीरों की लिस्ट में 609 नंबर से दूसरे पर आ गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review