बदरी-केदार और हेमकुंड की चोटियों में बिछी बर्फ की चादर

बदरी-केदार और हेमकुंड की चोटियों में बिछी बर्फ की चादर

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है।चारधामों के साथ ही हेमकुंड साहिब की चोटियों पर पहली बर्फवारी से वातावरण में ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में भी बारिश के चलते पारा लुढ़का है। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

आज बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की पर्वत शृंखलाओं में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। बदरीनाथ में नीलंकठ पर्वत, माणा पर्वत, और नर नारायण पर्वतों की चोटियों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। चारों धामों के साथ हेमकुंड साहिब में हिमपात से इन धामों में पहुंचे तीर्थ यात्री रोमांचित हैं।

बदरीनाथ में इनदिनों श्राद्ध पक्ष के चलते पिंडदान के लिए तीर्थयात्रियों की अच्छी आमद है। धाम में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश जारी है। यहां पहुंचे तीर्थयात्री बर्फवारी को देखकर बेहद रोमांचित दिखे। मौसम के मिजाज को देखते हुए माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक धाम में भी हिमपात संभव है।

केदारनाथ में भी मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के कारण यात्रा को फिलहाल रोका गया है। जिसके कारण विभिन्न पड़ावों पर हजारों यात्री रुके हुए हैं। बारिश थमते ही यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने केदारनाथ में यात्रियों से दर्शन के बाद वापस तुरंत वापस लौटने का आग्रह किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram