चलती कार का फटा टायर, उत्तराखंड के पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

चलती कार का फटा टायर, उत्तराखंड के पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रामनगर: एक सड़क हादसे में रामनगर निवासी पांच युवकों की मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। युवक रामनगर से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 3 बजे के आसपास हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार के अगले पहिए का चलते चलते अचानक टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस के दूसरी साइड चली गई। तभी सामने से आ रहे ट्रक में कार जा घुसी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ठीक तरीके से देख नहीं सका।

ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इमरान खान, हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर और फदिर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं इस दुखद खबर से रामनगर में शोक की लहर है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram