RBI ने आपको दी है ये बड़ी राहत, दबाव के बाद भी जेब पर नहीं बढ़ाया बोझ

RBI ने आपको दी है ये बड़ी राहत, दबाव के बाद भी जेब पर नहीं बढ़ाया बोझ

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार चौथी बार ऐसा है कि RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के इस फैसले से होम, कार समेत तमाम तरह के लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिली है।

बाजार के जानकारों को आशंका थी कि आरबीआई इस बार रेपो रेट में इजाफा कर सकता है। इस बात की आशंका इसलिए भी थी क्योंकि अगस्त में खुदरा महंगाई की दर 6.83% रही थी। यह आरबीआई के महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने के लक्ष्य से बाहर है। इसी के चलते माना जा रहा था कि आरबीआई महंगाई कम करने के लिए रेपा रेट बढ़ा देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक पॉलिसी की घोषणा करते हुए कि ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ रेट को बरकरार रखा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी की दर 6 फीसदी पर बरकरार रखा है। 

आरबीआई मौद्रिक पॉलिसी की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सब्जियों के दाम में कमी आई है। इसका असर सितंबर महीने की महंगाई दर पर देखने को मिलेगा। महंगाई दर में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि ऊंची महंगाई दर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। उन्होंने बताया कि मौद्रिक पॉलिसी में शामिल सभी सदस्य रेपो रेट को स्थिर रखने के पक्ष में मत दिया। गवर्नर ने कहा कि आरबीआई का लक्ष्य महंगाई दर को 4 फीसदी लाने का है। हम उस लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। हालांकि, हम विकास के साथ तालमेल कर महंगाई को धीरे-धीरे कम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram