फिल्म कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी बॉलीवुड में इंट्री के बारे में कही ये बड़ी बातें, पूरी बातें पढ़ें यहां..
Kantara Actor Rishabh Shetty: एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने अपने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया और यही वजह थी कि रिलीज के काफी समय बाद तक ये फिल्म सिनेमाघरों में राज करती रही। कांतारा को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं इस फिल्म के लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। हाल ही ऋषभ एक इंरटव्यू में नजर आए जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए।
ऋषभ ने कहा- जो भी हूं कन्नड इंडस्ट्री की देन है
ऋषभ शेट्टी से एक सवाल यह भी पूछा गया क्या वो बॉलीवुड में काम करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ऋषभ ने कहा' मैं कन्नड इंडस्ट्री में ही रहना चाहूंगा। क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर हूं वो सिर्फ इसी इंडस्ट्री की देन है।‘ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी फिल्में हिंदी में अच्छा काम करती है तो वो अपनी फिल्मों का हिंदी वर्जन जरूर बनाएंगे।
कांतारा की सफलता पर कही ये बात
ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्मों के बारे में बताते हुए आगे कहा, ‘कन्नड फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे राइटर, एक्टर, डायरेक्टर सब बनाया है। आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं और मेरी फिल्म कांतारा को जितनी भी कामयाबी मिली है, वो इस कन्नड इंडस्ट्री की ही देन है। आज सिनेमा का कोई लैंग्वेज बैरियर नहीं है।
कांतारा ने अब तक कमाए 400 करोड
कांतारा को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। केवल कर्नाटक में इस फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो शिवा को देखकर दर्शकों को पुष्पा की याद आई थी। जमीन के विवादों पर बनी इस फिल्म में शिवा ने एक बस्ती में रहने वाले साधारण लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, गीत से लेकर किरदार ने सभी रुप में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और इस फिल्म ने अबतक 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review