उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन को मिला बेस्ट Best Mountain Destination Award, आप भी एक बार जरूर करें दीदार
उत्तराखंड के हिल स्टेशन देश भर के पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के एक हिल स्टेशन को Best Mountain Destination Award मिला है। ये अवार्ड पिथौरागढ़ के मुनस्यारी को मिला है।
कुमाऊं में एक बहुत पुरानी कहावत प्रचलित है-आधा संसार, एक मुनस्यार। यानी इस क्षेत्र को कुदरत ने जन्नत की तरह सजाया है। आधे संसार की खूबसूरती अकेले मुनस्यारी में आप देख सकते हैं और ये कहावत सच भी है क्योंकि मुनस्यरी के खूबसूरत नजारे देख हर कोई इसकी खूबसूरती में खो जाता है।
इसकी खूबसूरती के कारण ही अब टूरिज्म सर्वे अवार्ड में प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड मिला है। मुनस्यारी प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है। यहां हर नजारे की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। अगर आप भी किसी खूबसूरत जगह जाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं तो यहां का रूख कर सकते हैं। मुनस्यारी जाने का आदर्श समय मार्च से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक है।
यहां पहुंचने के लिए आपको काठगोदाम या हल्द्वानी से टैक्सी मिल जाएगी। मुनस्यारी की यात्रा रोमांच और चुनौती से भरी है। यहां मौसम कब बदल जाए, पता नहीं रहता है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें। गर्म कपड़े हमेशा साथ में रखें। मुनस्यारी में गर्मियों के सीजन में भी आपको ठंडक का एहसास होगा।
यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक पंचाचूली चोटी है जोकि पांच शिखरों से मिलकर बनी हुई है। इसके साथ ही माहेश्वरी कुंड, बिरथी फाल्स, कालामुनी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, थमरी कुण्ड, बैतूली धार, गोरी गंगा नदी और दरकोट गांव आप यहां घूम सकते हैं। इन जगहों पर आपको स्वर्ग की अनुभूति होगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review