शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का एजबेस्टन में इतिहास, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का एजबेस्टन में इतिहास, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी हासिल की।

इस जीत के हीरो शुभमन गिल ही रहे, जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाकर भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया और इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया।

गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत के गेंदबाजों ने आखिरी दिन इंग्लैंड पर पूरी तरह दबाव बना लिया। इतनी बड़ी चुनौती के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ मैच बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पूरी टीम 271 रन पर ही सिमट गई।

इतिहास रचने वाला कप्तान

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान वह कर दिखाया जो मंसूर अली ख़ान पटौदी, कपिल देव, और विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तान भी नहीं कर सके थे।
भारत ने 1967 में इस मैदान पर पहला टेस्ट खेला था और तब से अब तक आठ टेस्ट मुकाबलों में एक भी जीत नहीं मिली थी। केवल 1986 में कपिल देव की कप्तानी में एक मैच ड्रॉ रहा था, बाकी सभी मुकाबलों में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

पुराना बदला भी लिया

गौर करने वाली बात ये भी है कि तीन साल पहले इसी मैदान पर इंग्लैंड ने 378 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर भारत से सीरीज़ छीन ली थी। कोविड के कारण स्थगित हुआ यह मैच 2022 में खेला गया था, जिसमें भारत सीरीज़ में 2-1 से आगे होने के बावजूद हार गया था।
अब शुभमन गिल ने उसी मैदान पर इतिहास रचते हुए भारत को पहली जीत दिलाई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram