पांच साल की मासूम का अपहरण सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
मेरठ। देर रात टीपी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर में गलती से घर के बाहर निकली बच्ची को एक युवक अगवा करके ले गया। देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मुल्तान नगर में वीरेंद्र कुमार किराए के मकान में रहते हैं। घर के पास ही विरेंद्र अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। वीरेंद्र के मुताबिक रात करीब दो बजे उनके परिवार की नींद टूटी तो देखा उनकी 5 वर्षीय बेटी मानवी उर्फ किट्टो बिस्तर पर नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घर में तलाश करने पर भी मानवी का पता न लगने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की। लगभग तीन घंटे बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद आनन-फानन में एसपी सिटी पीयूष सिंह सहित सीओ और टीपी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाते हुए घर के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें रात लगभग 11:00 बजे मानवी अपने घर की कुंडी खोल कर सड़क पर जाती दिखाई दी। कुछ देर बाद ही सड़क से एक युवक आया और मानवी से कुछ देर बात करने के बाद उसे गोद में उठाकर वापस लौट गया। बच्ची के अपहरण का पता लगते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वहीं, एसपी सिटी ने बच्ची को जल्द बरामद करने का दावा किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review