देश कर रहा क्रिकेटर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ, अब पंत ने दिया जवाब
देहरादून: ऋषभ पंत भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। ऋषभ को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जब से वो हादसे का शिकार हुए हैं, तब से अबतक उनके जल्द ठीक होने की कामना में पूरे देश लगा हुआ है। विश्व भर के फैंस ऋषभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस कड़ी में बच्चे भी पीछे नहीं है। चूंकि ऋषभ पंत अभी काफी युवा हैं और उनके खेलने का तरीका बच्चों को खासा पसंद है, इसलिए बच्चे ऋषभ को कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं।
ऋषभ पंत को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से ही लगातार प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन जाती है। ऋषभ भी अपने फैंस को रोज की अपडेट्स देने में पीछे नहीं रहते। ऋषभ फिलहाल अपने घर पर रिकवरी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की है। इस वीडियो में ऋषभ बच्चों द्वारा उन्हें दिए कार्ड्स खोल रहे हैं।
ऋषभ ने जो वीडियो अपलोड की है, उसमें दो कार्ड्स दिख रहे हैं। इन कार्ड्स में ऋषभ के जल्द ठीक होने की दुआ की गई है और साथ ही उनसे अपने प्रेम का इजहार बच्चों ने किया है। ऋषभ ने वीडियो के साथ लिखा है, “जिस तरह से बच्चे प्यार जताते हैं…ये अद्भुत है”। ये स्टोरी अब हर जगह वायरल हो रही है। ऋषभ के वीडियो डालने और कैप्शन लिखने के जरिए से पता चल रहा है कि वो इन दिनों लोगों के संदेशों से कितना खुश और भावुक हैं।
गौरतलब है कि ऋषभ का दिसंबर में एक्सीडेंट हुआ था। पहला उनका प्रारंभिक इलाज देहरादून में हुआ मगर बाद में बीसीसीआई ने उन्हें मुंबई बुलाया था। जहां ऋषभ का इलाज चल रहा है। फिलहाल ऋषभ रिकवरी में जुटे हैं। माना जा रहा है कि ऋषभ को क्रिकेट में वापसी करने के लिए अभी अच्छा खासा समय लगेगा। भारतीय फैंस पंत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी मिस कर रहे हैं। ऐसे में नन्हे फैंस के लिए ऋषभ का ये तोहफा उनका दिन बनाने वाला है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review