जापान के Hakuto-R Lander ने क्रैश से पहले भेजी पृथ्वी की शानदार तस्वीर

जापान के Hakuto-R Lander ने क्रैश से पहले भेजी पृथ्वी की शानदार तस्वीर

जापान का हाकुतो-आर लैंडर चंद्रमा की सतह पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया। लेकिन क्रैश होने से पहले उसने कुछ तस्वीरें ली जो की रिसर्च में बहुत काम आ सकती है।

पहली बार जापान की निजी कंपनी आईस्पेस इंक (ispace inc.) अपना मून लैंडर उतारने जा रही थी। लेकिन उनका चांद की सतह पर लैंडरउतारने का मिशन फेल हो गया। हाकुतो-आर लूनर नामक लैंडर 25 अप्रैल को क्रैश हो गया। लेकिन क्रैश होने से पहले लैंडर ने पृथ्वी की काफी खूबसूरत तस्वीरें भेजी।

तस्वीरों में हमारा अर्थ नीले रंग का दिखाई दे रहा है। फोटो में पृथ्वी चन्द्रमा के ठीक ऊपर दिखाई दे रही है। 25 अप्रैल को हाकुतो-आर ने आखिरी बार चंद्रमा अपनी उपस्थिति चंद्रमा में दर्ज कराई। हाकुतो-आर ने 14 लाख किलोमीटर की दूरी तय की। लेकिन जैसे ही लैंडिंग का समय आया। पृथ्वी से इस यान का संपर्क टूट गया। एक्सपर्ट्स ने बाद में मान लिया की हाकुतो-आर लैंडिंग करने में असफल रहा।

ईस्पेस के फाउंडर और सीईओ ताकेशी हाकामादा (Takeshi Hakamada) ने बताया की उनका ये मिशन फ़ेल हो गया। चांद की सतह पर लैंडर क्रैश हो गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस मिशन से उन्हें कुछ हासिल भी हुआ है। वो इस मिशन के फ़ेल होने के बाद भी आगे बढ़ते जाएंगे। जांच के बाद पता चला की मून लैंडर की गति लैंडिंग के समय कम होने के कारण प्रोपेलैंट ने काम करना बंद कर दिया।

ये एक प्राइवेट कंपनी द्वारा पहला मिशन नहीं है। इससे पहले भी एक प्राइवेट कंपनी द्वारा लैंडर की चंद्रमा पर क्रैश लैंडिंग हुई थी। इज़राइली कंपनी स्पेसिल (SpaceIL) और इज़राइली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज का ज्वाइंट वेंचर बेरेशीट प्रोब (Beresheet probe) ने साल 2019 में अपना मून लैंडर भेजा था।

लेकिन लैंडिंग के समय यान फिसल गया। सरकारी एजेंसियों के लैंडर ही अब तक चांद पर लैंडिंग कर पाए है। जिसमें अमेरिका, रूस और चीन की सरकारी एजेंसिया शामिल है।

भले ही हाकुतो-आर की लैंडिंग फ़ेल हो गई हो। लेकिन इसने क्रैश होने से पहले शानदार काम किया। यान ने कुछ तस्वीरें भेजी है। जिससे वैज्ञानिकों को काफी जानकारी मिल सकती है। बता दें की 2023 के आखिर में भारत, रूस और स्पेसएक्स भी मून मिशन लांच करने की तैयारी में है। इसके साथ ही आईस्पेस भी दो नए मून मिशन साल 2024 और 2024 को लॉच करने वाले है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram