क्या बॉलीवुड डरा बॉयकॉट ट्रेंड से, आलिया के बाद अक्षय की कठपुतली इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम, ट्रेलर लॉन्च
अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अचानक ही एक और नई फिल्म की घोषणा उसके टीजर के साथ की है। बता दें इस फिल्म का नाम है कठपुतली, इसकी इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में नही बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। कल यानी 20 अगस्त को कठपुतली का ट्रेलर जारी किया गया है, यह फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
ट्रेलर में अक्षय पुलिस अधिकारी बन ढूढते दिखे सीरियल किलर
अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म कठपुतली का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी होगी। बता दें इसमें भी अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो एक सीरियल किलर की तलाश में है।
ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम होता है कि अक्षय कुमार एक शख्स को पकड़ने के लिए अपने साथियों के साथ उसकी तलाश में निकले हैं। और अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए वे अलग-अलग रणनीति अपनाते दिखाई देते हैं।
2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज
कठपुतली फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- ये खेल पावर का नहीं, माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं… हम सब कठपुतली हैं। यह फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ ही रकुलप्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं।
सिनेमाघरों की रिलीज से क्या डर गए हैं एक्टर?
बॉयकॉट के इस ट्रेंड में क्या एक्टर खुद को पिसते हुए देख रहे हैं।हालाकि अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आ रहा है, लेकिन आखिर अक्षय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को क्यों चुना? उनके पहले आलिया भट्ट की डार्लिंग को भी ott में ही रिलीज किया गया है। बता दें तीन फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार ने सिनेमाघर की जगह ओटीटी को चुना। रिलीज से डर गए हैं? लगता तो यही है कि सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय डर गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review