नाराज़ टीचर को मनाने के लिए छात्र ने किया किस, वीडियो VIRAL

नाराज़ टीचर को मनाने के लिए छात्र ने किया किस, वीडियो VIRAL

प्रयागराज: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्चे और महिला टीचर के वीडियो ने धूम मचा रखी है। छात्र का अपनी रूठी टीचर को मनाने का वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है। एक तरफ इस वीडियो की प्रशंसा हो रही है तो दूसरी तरफ लोग गलत नजरिये से भी इसे देख रहे हैं। इसपर टीचर का कहना है कि कि स्टूडेंट और टीचर का रिश्ता, मां-बच्चे की तरह और दो दोस्तों की तरह होता है।

बता दें कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला टीचर का नाम श्रिया त्रिपाठी है। प्रयागराज निवासी श्रिया सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शिक्षिका हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास में बार-बार बातचीत करने की वजह से महिला टीचर बच्चे से नाराज हो गईं। टीचर ने बच्चे से कहा कि वह बात नहीं करेंगी। इस पर बच्चा टीचर को मनाने लगता है।

वीडियो में बच्चा बार बार अपनी रूठी टीचर को मनाने का प्रयत्न कर रहा है। साथ ही उनसे दोबारा शरारत ना करने का वादा भी कर रहा है। एक बार छात्र ने टीचर के कहने पर उन्हें किस भी किया। लोग इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं। श्रिया ने बताया कि वीडियो में सबकुछ नेचुरल था। शिक्षकों को मां की तरह बच्चों की केयर करना चाहिए और प्यार से ट्रीट करना चाहिए। श्रिया ने कहा- अब बच्चों को जितना प्यार और इमोशनल तरीके से समझाएंगे वह समझेंगे। मारने से काम नहीं चलेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram