बिहार चुनाव बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं: तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन बोले– हार मान चुके हैं

बिहार चुनाव बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं: तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन बोले– हार मान चुके हैं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की संभावना जताई है। गुरुवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने जैसी "खुलेआम बेईमानी" होती है, तो महागठबंधन चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार कर सकता है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "जब लोकतंत्र में जनता ही वोट नहीं देगी तो चुनाव का क्या मतलब रह गया। हम लोग मिलकर चुनाव बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं, ये विकल्प हमारे पास खुला है।"

उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि वह पहले ही हार मान चुके हैं, उन्हें लग रहा है कि वे चुनाव हार जाएंगे। जब जालसाज़ी पकड़ी गई तो वे कह रहे हैं कि चुनाव नहीं लड़ेंगे।"

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करवा रहा है। इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। विपक्ष का आरोप है कि इसके ज़रिए लोगों की नागरिकता की जांच की जा रही है। हालांकि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है कि मतदाता सूची से नाम हटने का अर्थ नागरिकता समाप्त होना नहीं है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram